तुम हार के मत बैठ जाओ ,
एक नाकामयाबी से ज़िन्दगी की हार नहीं होती |
मेहनत से सींचो जीवन को ,
बिना सींचे जीवन की बगिया में बहार नहीं होती |
चलना कभी मत छोड़ना यारों ,
निकलो सफर पर बेधड़क, बारिशें हर बार नहीं होती |
नाउम्मीद हो कर लौट न जाना ,
खटखटाओ क्योंकि हर दरवाजे के पीछे दीवार नहीं होती |
मौजे तो अपनी मौज में है ,
हासिल न होता साहिल जब तक धुन सवार नहीं होती |
मायूसी को दिल में न आने दो ,
दिल से की गयी कोशिशें कभी बेकार नहीं होती |
मीलो का सफर रोज़ चलने से कटता है ,
एक दिन में मंज़िल तक पहुंचा दे, ऐसी रफ़्तार नहीं होती |
पोंछ लो खुद आंसूयों को,
गम की नुमाईश से मायूस हर बाजार नहीं होती |
ख्वाईशों को पंख लगा के उड़ने दो,
सिर्फ सोच कभी भी औज़ार नहीं होती |
बस अपनी बुनियाद मज़बूत रखना ,
यूँही तपिश या आँधीयों से ईमारतें बीमार नहीं होती |
खुद से बेहतर बन जाओ बस,
दूसरों से मुकाबले से अपनी दुनिया गुलज़ार नहीं होती |
भरोसा रखना खुद पर हमेशा ,
आत्म -विश्वास की दीवार में दारार नहीं होती |
आँचल चौधरी

No comments:
Post a Comment