तुम्हे सबसे ज्यादा न चाहूँ , ये मेरे बस में नहीं ।
बदले में तुम्हारा प्यार पाऊं , ये मेरे बस में नहीं ।
तुम्हे अपने प्यार का एहसास कराऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
तुम्हारे सिवा किसी और को चाहूँ ,ये मेरे बस में नहीं ।
तुम्हारी मुस्कराहट देख कर भी न खुश रह पाऊं , ये मेरे बस में नहीं ।
तुम्हे परेशान देख कर सुकून से रह पाऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
तुम्हारे लिए कुछ भी न कर पाऊँ ,ये मेरे बस में नहीं ।
अपने हिस्से का प्यार न निभाऊं , ये मेरे बस में नहीं ।
ख्याल से भी तुम्हारा ख्याल ना लाऊँ ,ये मेरे बस में नहीं ।
ज़जबातों को सबसे छुपा पाऊं , ये मेरे बस में नहीं ।
तुमसे दूर चली जाऊं , ये मेरे बस में नहीं ।
दिल कहीं और लगाऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
खुद को बदल पाऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
तुम्हारी याद में पलके न बीछाऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
सूखी सूनी आखों से न अश्क बहाऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
फिर भी तुम्हे माफ़ न कर पाऊँ , ये मेरे बस में नहीं ।
क्यूंकि
तुम्हे सबसे ज्यादा न चाहूं ,ये मेरे बस में नहीं ।
आँचल चौधरी
No comments:
Post a Comment